एक हफ्ते तक चीनी नहीं खाने से शरीर में कैसा बदलाव होता है?
अमर उजाला
Tue, 28 October 2025
Image Credit : Freepik.com
एक हफ्ते तक चीनी (रिफाइंड शुगर) का सेवन बंद करने से शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं।
Image Credit : Freepik.com
शुरुआत के 3-4 दिन में आपको तेज मीठा खाने की इच्छा हो सकती है, क्योंकि आपका शरीर डोपामाइन हॉर्मोन के उस स्तर को मिस करता है जो चीनी खाने से तुरंत मिलता था।
Image Credit : Freepik.com
कुछ लोगों को हल्की थकान या सिरदर्द भी महसूस हो सकता है, लेकिन यह अस्थायी होता है।
Image Credit : Freepik.com
ऊर्जा का स्तर स्थिर होना
चीनी बंद करने से आपकी ऊर्जा में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव खत्म हो जाते हैं। आपकी एनर्जी का स्तर दिनभर स्थिर और लगातार बनी रहती है, जिससे आप कम थका हुआ महसूस करते हैं।
Image Credit : Adobe
पाचन में सुधार
चीनी आंतों के बैड बैक्टीरिया को भोजन देती है। इसे नहीं खाने से आंतों में सूजन कम होती है, जिससे पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं।
Image Credit : Freepik.com
वजन नियंत्रण
चीनी कैलोरी का सबसे बड़ा स्रोत है। इसे कट करने से कैलोरी इनटेक कम होता है, जिससे वजन कम होना शुरू हो जाता है, खासकर पेट के आसपास की चर्बी कम होती है।
Image Credit : Freepik.com
मोम की तरह पिघलने लगेगा बैड कोलेस्ट्रॉल, करिए ये काम