अमर उजाला
Sun, 9 March 2025
यूरिक एसिड का बढ़ना गठिया (गाउट), जोड़ों में सूजन और किडनी स्टोन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
इसे नियंत्रित करने के लिए आपको कुछ खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए।
रेड मीट में प्यूरिन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा सकती है।
चना, राजमा, मटर, मसूर जैसी दालों में प्यूरिन की अधिकता होती है, इसके अधिक सेवन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
चिप्स, नूडल्स और जंक फूड में हाई फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप होता है, जो यूरिक एसिड बढ़ा सकता है।
जिन लोगों का यूरिक एसिड बढ़ा रहा है उन्हें फुल-फैट वाले डेयरी उत्पादों से भी बचाव करना चाहिए।
क्या आपके आहार में है 'युवाओं वाला विटामिन'?