गड़बड़ खान-पान ही नहीं, इन वजहों से भी होता है लिवर डैमेज

अमर उजाला

Thu, 16 October 2025

Image Credit : adobe stock images

लिवर का स्वस्थ रहना, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। क्या आपका लिवर ठीक है?

Image Credit : Freepik.com
खानपान में गड़बड़ी को लिवर रोगों का कारण माना जाता है। लिवर के लिए कई और चीजें भी हानिकारक हैं।
Image Credit : Adobe Stock Images

अत्यधिक शराब का सेवन लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। इससे सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

पेनकिलर या एंटीबायोटिक दवाओं का बार-बार सेवन लिवर पर असर डालता है।

Image Credit : Adobe Stock Photos

तली-भुनी और पैकेज्ड चीजें लिवर में फैट जमा करती हैं जिससे फैटी लिवर डिजीज हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

नींद पूरी न होने से लिवर डिटॉक्स की क्षमता घटती है, जिससे विषाक्त तत्व शरीर में जमा होने लगते हैं।

Image Credit : Freepik.com

वजन बढ़ने से लिवर में फैट जमता है जो उसकी कार्यक्षमता को कम करता है।
Image Credit : Adobe stock
सिगरेट में मौजूद टॉक्सिन्स लिवर एंजाइम्स को असंतुलित करते हैं, जिससे लिवर कमजोर होता है।
Image Credit : Freepik.com

रोज सुबह माचा पीने से शरीर में होते हैं ये सकारात्मक बदलाव

Adobe Stock
Read Now