अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
क्या आपको भी अक्सर सीने में दर्द होता रहता है? कहीं ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं है?
कोरोनरी धमनियों में रुकावट के कारण हृदय की मांसपेशियों को ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे तेज दर्द हो सकता है।
इसके अलवा एसिड रिफ्लक्स की स्थिति में भी सीने में दर्द हो सकता है। इसमें पेट से एसिड ऊपर आकर छाती में दर्द पैदा कर सकता है।
मांसपेशियों में खिंचाव या चोट, भारी सामान उठाने या गलत मुद्रा में बैठने से ये दिक्कत हो सकती है।
फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं जैसे न्यूमोनिया या फेफड़ों में संक्रमण होने से सांस लेते समय सीने में दर्द हो सकता है।
अत्यधिक तनाव, चिंता या पैनिक अटैक के दौरान भी आप सीने में दबाव जैसा दर्द महसूस कर सकते हैं।
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर एक साथ होने के क्या नुकसान हैं?