शरीर का सारा कैल्शियम चूस लेंगी ये आदतें, हो जाइए सावधान

अमर उजाला

Fri, 3 January 2025

Image Credit : Freepik.com

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए महत्वपूर्ण खनिज है, जो हड्डियों-दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है। 

Image Credit : Freepik.com

क्या आप जानते हैं कि कुछ आदतें ऐसी हैं, जो शरीर से कैल्शियम को सोख लेती हैं?

Image Credit : Freeoik.com

ज्यादा नमक का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
Image Credit : freepik

अत्यधिक नमक का सेवन शरीर से कैल्शियम को मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है।

Image Credit : Freepik

चाय, कॉफी, और एनर्जी ड्रिंक्स का अधिक सेवन भी कैल्शियम के अवशोषण को बाधित कर देती है।

Image Credit : Freepik.com

जो लोग धूम्रपान-अल्कोहल का सेवन करते हैं उनमें भी कैल्शियम की कमी होने का खतरा रहता है।

Image Credit : Amar ujala
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपमें विटामिन-डी की कमी है तो इसके कारण भी कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित होने लगता है।
Image Credit : Freepik.com

अनियमित जीवनशैली और व्यायाम की कमी भी आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में इन दो सब्जियों का पी लें जूस, इतने फायदे कि कर नहीं पाएंगे यकीन

Adobe
Read Now