अमर उजाला
Mon, 15 September 2025
रोजमर्रा की कुछ गड़बड़ आदतें पेट फूलने का कारण बनती हैं, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना इसका प्रमुख कारण है। इन चीजों से दूरी बनाएं।
इस तरह के खानपान से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है, जिससे गैस बनती है और पेट फूलने लगता है।
आहार में फाइबर जैसे फल-हरी सब्जी और साबुत अनाज की कमी से पाचन धीमा होता है और कब्ज की समस्या बढ़ती है।
बहुत जल्दी-जल्दी खाना भी अच्छी आदत नहीं है। ये भी पेट में गैस बनाती है।
सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थों में गैस होती है, जिससे पेट फूल सकता है।
पानी की कमी से पाचन में परेशानी होती है और कब्ज बढ़ती है, जिससे पेट में सूजन होती है।
क्या बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स ले सकते हैं