अमर उजाला
Fri, 13 February 2026
क्या आपका ब्लड प्रेशर भी अक्सर हाई हो जाता है, इसे कंट्रोल में रखना मुश्किल हो गया है?
अचानक बीपी बढ़ने को हाइपरटेंसिव स्पाइक कहा जाता है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
मानसिक तनाव और घबराहट ब्लड प्रेशर बढ़ने का सबसे बड़ा कारण मानी जाती है।
तनाव की स्थिति में शरीर कोर्टिसोल और एड्रेनालिन हार्मोन रिलीज करता है, जिससे बीपी तेजी से बढ़ती है।
खाने में ज्यादा नमक का सेवन बीपी बढ़ा सकता है। हाई बीपी के मरीजों में इसका खतरा ज्यादा देखा जाता है।
नींद की कमी भी ब्लड प्रेशर को अस्थायी रूप से बढ़ा सकती है। कम नींद लेने से नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता है।
धूम्रपान और शराब के कारण भी तुरंत ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।
बीपी हो या एनीमिया, बहुत फायदेमंद है ये सब्जी