ये आदतें नहीं सुधारी तो चली जाएगी आंखों की रोशनी

अमर उजाला

Tue, 12 August 2025

Image Credit : Freepik.com

आंखों की रोशनी कमजोर होना एक आम समस्या है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसका शिकार हो रहे हैं।

Image Credit : adobe stock photos

आंखों की रोशनी को लंबे समय तक अच्छा बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ आदतों में तुरंत सुधार कर लें।  

Image Credit : Freepik.com

लगातार मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है, जिससे दृष्टि कमजोर हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

पर्याप्त नींद न लेना भी आंखों के लिए ठीक नहीं है, इससे आंखों में जलन या अन्य दिक्कतें हो सकती हैं।
 

Image Credit : Freepik.com

आंखों को बार-बार रगड़ने से उनकी नाजुक कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होती हैं और संक्रमण होने का खतरा रहता है।

Image Credit : Freepik.com

खान-पान में गड़बड़ी, विटामिन्स ए-ई की कमी आंखों की रोशनी प्रभावित करने वाली हो सकती है। 

Image Credit : Freepik.com
यूवी किरणें आंखों के लिए खतरनाक हैं। धूप में बिना सनग्लासेस पहने निकलने से आंखों को नुकसान हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com

धूम्रपान और शराब का सेवन आंखों की नसों को नुकसान पहुंचाता है।

Image Credit : Freepik.com

लिवर फंक्शन को कैसे बेहतर बनाएं?

Freepik.com
Read Now