सावधान: ये चीजें बढ़ा सकती हैं डिहाइड्रेशन

अमर उजाला

Fri, 7 June 2024

Image Credit : istock

गर्मी-लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना सबसे जरूरी माना जाता है।

Image Credit : iStock

पर क्या आप जानते हैं कि कुछ पेय पदार्थ भी शरीर में निर्जलीकरण का कारण बन सकते हैं?

Image Credit : istock

गर्मियों में हीट स्ट्रोक और अन्य समस्याओं से बचे रहने के लिए कुछ चीजों से दूरी बना लेना जरूरी है।

Image Credit : istock
एनर्जी ड्रिंक्स को सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है, इसके सेवन से बचना चाहिए।
Image Credit : istock

इसी तरह से कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी और प्रिजर्वेटिव की अधिकता होती है, जिससे शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं।

Image Credit : freepik.com

गर्मियों में ज्यादा कॉफी पीना भी नुकसानदायक है। इसे मूत्रवर्धक माना जाता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है।

Image Credit : istock
शराब हर तरीके से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। यह हमारे शरीर को डिहाइड्रेट करती है और शरीर के तापमान को भी प्रभावित करती है।
 
Image Credit : istock

डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद हैं ये सीड्स

istock
Read Now