अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। हृदय रोगों के बाद इसे मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण माना जाता रहा है।
जीवनशैली संबंधी समस्याएं, आहार की गड़बड़ी और पर्यावरणीय स्थितियां कैंसर का कारण बन सकती है।
तंबाकू और धूम्रपान के सेवन को कैंसर का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
फेफड़े, मुंह, गले, पैंक्रियास और मूत्राशय के कैंसर के लिए तंबाकू-धूम्रपान को जिम्मेदार माना जाता रहा है।
अधिक वसा और जंक फूड का सेवन पेट, कोलन और लिवर कैंसर के खतरे को बढ़ाते हैं।
शराब के सेवन को लिवर, स्तन, गले और कोलन कैंसर के लिए जिम्मेदार माना जाता रहा है। शराब शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाती है।
यदि परिवार में किसी को कैंसर रहा है तो आपको विशेष सावधान हो जाने की आवश्यकता है।
दांत में दर्द होने पर तुरंत क्या करें?