अमर उजाला
Wed, 19 February 2025
फैटी लिवर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जीवनशैली और खराब खान-पान की आदतें इसके लिए जिम्मेदार हैं।
आपकी रोजमर्रा की कई आदतें फैटी लिवर का खतरा बढ़ा सकती हैं।
फास्ट-पैकेज्ड फूड्स, तले-भुने और ज्यादा मसाले वाला खाना खाने से लिवर में फैट जमा होने लगता है।
ज्यादा चीनी, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाइयां जैसी चीजें लिवर के लिए हानिकारक हैं, इससे भी चर्बी जमा होने लगती है।
अगर आप दिनभर बैठे रहते हैं तो ये आदत भी आपको फैटी लिवर का शिकार बना सकती है।
शराब के अधिक सेवन को लिवर के लिए सबसे हानिकारक माना जाता है। इससे तुरंत दूरी बना लें।
पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा होते रहते हैं, जिससे लिवर में फैट बढ़ सकता है।
लिवर की किसी भी समस्या पर गंभीरता से ध्यान दें और समय रहते इलाज प्राप्त करें।
खोखली हड्डियों में लोहे जैसी ताकत भर देंगी ये चीजें