अमर उजाला
Fri, 6 June 2025
चक्कर आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये हल्के से लेकर गंभीर समस्या का भी संकेत हो सकता है।
गर्मियों में चक्कर आने की समस्या काफी आम है। लू लगने, डिहाइड्रेशन के कारण ये दिक्कत हो सकती है।
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हो गया है तो अचानक खड़े होने पर चक्कर आ सकता है।
शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से रक्त का वॉल्यूम घटता है और सिर घूमता रह सकता है।
लो ब्लड प्रेशर की ही तरह से लो ब्लड शुगर (हाइपोग्लाइसीमिया) के भी कारण आपको चक्कर आते हैं।
तनाव, एंग्जाइटी या पैनिक अटैक के कारण हृदयगति बढ़ने पर दिमाग में ऑक्सीजन का असंतुलन हो सकता है, ये भी एक कारण है।
विटामिन-बी12 या डी की कमी वाले लोगों को भी ज्यादा चक्कर आते हैं।
बुखार के साथ दिख रहें ये 4 लक्षण, हो सकता है डेंगू