डायबिटीज के कारण कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

अमर उजाला

Thu, 1 May 2025

Image Credit : Freepik.com

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या (डायबिटीज) खतरनाक बीमारी है। ये कई अन्य बीमारियों को भी बढ़ा सकती है।

Image Credit : Freepik.com

यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को शुगर कंट्रोल रखने पर विशेष ध्यान देते रहना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज अगर कंट्रोल न रहे तो इससे हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

Image Credit : Freepik.com

 ब्लड शुगर का स्तर अधिक होने से किडनी को नुकसान पहुंचता है, जिससे किडनी फेलियर हो सकता है।

Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज आंखों की रक्त नलिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कम दिखने लगता है।

Image Credit : freepik.com
डायबिटीज रोगियों में नर्व डैमेज का खतरा रहता है। नसों को नुकसान होने से हाथ-पैर में झनझनाहट, सुन्नपन या दर्द हो सकता है।
Image Credit : Adobe Stock
शुगर हाई रहने के कारण डायबिटिक फुट की बीमारी हो सकती है। जिससे पैर के हिस्से खराब होने लगते हैं, इन्हें काटना पड़ सकता है।
Image Credit : Freepik.com

डायबिटीज वालों में त्वचा की बीमारियां, फंगल व बैक्टीरियल इन्फेक्शन अधिक होते हैं।
Image Credit : Freepik.com

मेंटल हेल्थ ठीक रखने के लिए कौन से फल खाएं?

Adobe stock
Read Now