अमर उजाला
Sat, 9 November 2024
किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ये रक्त को फिल्टर करती है।
इस अंग में होने वाली किसी की समस्या का असर पूरे शरीर पर हो सकता है। इसके संकेतों की समय पर पहचान करें।
अगर किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में विषैले पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिससे थकान-कमजोरी महसूस हो सकती है।
किडनी शरीर में सोडियम को संतुलित करती है। किडनी ठीक से कार्य न करे तो पैरों, चेहरा और हाथों में सूजन हो जाती है।
किडनी के खराब होने पर पेशाब का रंग गाढ़ा हो जाता है और इससे तेज गंध आ सकती है।
किडनी की समस्या में आपको अनियंत्रित ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत हो सकती है।
एक महीने खाली पेट खा लीजिए ये ड्राई फ्रूट, दिल-दिमाग हो जाएगा मजबूत