अमर उजाला
Mon, 21 July 2025
हृदय स्वास्थ्य को लेकर आप कितने अलर्ट हैं? क्या आप दिल का ख्याल रखते हैं?
कुछ खाद्य पदार्थ और आदतें ऐसी हैं जो हार्ट के लिए धीमे जहर की तरह नुकसानदायक मानी जाती हैं।
ट्रांस फैट युक्त फूड्स जैसे डिब्बाबंद स्नैक्स, बिस्किट, केक, पेस्ट्री का अधिक सेवन हानिकारक है।
ये बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं जिससे हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है।
बहुत ज्यादा नमक (सोडियम) ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल पर दबाव डालता है।
हृदय को स्वस्थ रखने के लिए तला-भुना भोजन कम खाएं। इनमें सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो धमनियों को संकीर्ण बनाते हैं।
अत्यधिक शराब और धूम्रपान दोनों ही हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े दुश्मन हैं।
पेट में ही हो सकता है कई प्रकार का कैंसर