सर्दियों में वजन बढ़ने से रोकने के उपाय सर्दी में मौसम अच्छा होने के कारण भूख ज्यादा लगती है। तापमान में गिरावट के कारण बिस्तर में रहने से रोजाना एक्सरसाइज नहीं कर पाते। दिन छोटे होने से रूटीन पर असर पड़ता है और वजन बढ़ने लगता है। सर्दियों में गर्म चाय, कॉफी और कुकीज खाने का मन करता है, जो वजन बढ़ाने में सहायक हैं। सर्दियों में घर पर ही कुछ देर एक्सरसाइज करें या रोजाना पैदल चलें। डाइट में फल, सब्जियां, गेहूं और दालों का सेवन शामिल करें। अच्छी धूप लें और एसएडी जैसी स्थिति से बचें। हेल्थ