बदल रहा है मौसम, सर्दी-खांसी से बचाव के लिए करें ये उपाय

अमर उजाला

Sun, 18 February 2024

Image Credit : istock
इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सर्दी के बाद पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा है।
Image Credit : Istock

मौसम में बदलाव के कारण  सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

Image Credit : istock

जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उनके मौसम में बदलाव होते ही बीमार होने का जोखिम रहता है।

Image Credit : Pixabay
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन इम्युनिटी बढ़ाकर आपको बीमार पड़ने से बचाता है।
Image Credit : istock

गहरे रंग की और पत्तेदार सब्जियां जामुन, शकरकंद, बादाम, अखरोट आदि आपको स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं।

Image Credit : iStock

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद महत्वपूर्ण है, ये आपमें बीमारी के खतरों को कम करने में सहायक है।

Image Credit : pexel

मौसम में बदलाव के दौरान बीमारियों से बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता का भी ध्यान रखें।  हाथों को साबुन और पानी से धोएं। 

Image Credit : pexel

ब्लड शुगर को ऐसे रख सकते हैं कंट्रोल

Pixabay
Read Now