अमर उजाला
Mon, 6 October 2025
टाइट जींस पहनना आजकल फैशन का हिस्सा है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है और कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है।
इसके अलावा यह जांघों की नसों पर दबाव डालकर मेरलगिया पेरेस्टेटिका नामक स्थिति पैदा कर सकता है, जिसमें जांघों के बाहरी हिस्से में दर्द, जलन और सुन्नता महसूस होती है।
लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर में नमी और गर्मी रुकने के कारण बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनप सकते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन, रैशेज और खुजली हो सकती है।
पुरुषों में बहुत टाइट जींस पहनने से स्पर्म काउंट कम हो सकता है, क्योंकि यह अंडकोष का तापमान बढ़ा देता है, वहीं महिलाओं में यह यूटीआई का इंफेक्शन बढ़ सकता है।
नारियल पानी पीने से क्या फायदा होता है?