टाइट जींस पहनने से बढ़ जाता है इन बीमारियों का खतरा

अमर उजाला

Mon, 6 October 2025

Image Credit : Adobe Stock

टाइट जींस पहनना आजकल फैशन का हिस्सा है, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

यह शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है और कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा सकता है।
 

Image Credit : Freepik

टाइट जींस और स्वास्थ्य जोखिम

टाइट जींस पहनने से मुख्य रूप से नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे शरीर में रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे पैरों में सुन्नता और झुनझुनी (पिन और नीडल्स) महसूस हो सकती है।

 
Image Credit : Freepik

इसके अलावा यह जांघों की नसों पर दबाव डालकर मेरलगिया पेरेस्टेटिका नामक स्थिति पैदा कर सकता है, जिसमें जांघों के बाहरी हिस्से में दर्द, जलन और सुन्नता महसूस होती है।

 

Image Credit : Adobe Stock

लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। शरीर में नमी और गर्मी रुकने के कारण बैक्टीरिया और फंगस आसानी से पनप सकते हैं, जिससे फंगल इंफेक्शन, रैशेज और खुजली हो सकती है।

 

Image Credit : Adobe stock

पुरुषों में बहुत टाइट जींस पहनने से स्पर्म काउंट कम हो सकता है, क्योंकि यह अंडकोष का तापमान बढ़ा देता है, वहीं महिलाओं में यह यूटीआई का इंफेक्शन बढ़ सकता है।
 

Image Credit : Adobe stock photos

नारियल पानी पीने से क्या फायदा होता है?

Freepik.com
Read Now