अमर उजाला
Thu, 16 January 2025
फलों का नियमित सेवन आपकी सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी है। सेब आपके लिए अच्छा विकल्प हैं।
सेब में कई प्रकार के विटामिन्स-मिनरल्स के साथ प्राकृतिक शर्करा होती है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
सेब में घुलनशील फाइबर (पेक्टिन) प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
इसमें पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा होती है, जो दिल की धड़कन को नियंत्रित करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सेब विटामिन-ए का भी स्रोत है जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक है।
क्वेरसेटिन और कैटेचिन जैसे फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होने के कारण ये आपकी कोशिकाओं को भी स्वस्थ रखता है।
रोज जीरा का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?