अमर उजाला
Thu, 19 September 2024
क्या आप जानते हैं कि किस फल में कौन से विटामिन्स अधिक होते हैं?
संतरे में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्युनिटी को बढ़ाता है।
केले को विटामिन-बी6 से भरपूर माना जाता है जो मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देता है।
आम के सेवन से विटामिन-ए और सी की पूर्ति की जा सकती है। विटामिन-ए आंखों को स्वस्थ रखता है।
सेब खाने से फाइबर के साथ विटामिन-सी प्राप्त होता है। ये फल मेटाबॉलिज्म और एनर्जी उत्पादन में भी सहायक है।
कीवी को विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। ये विटामिन संक्रामक रोगों से बचाता है।
भिगाकर खाइए किशमिश, फायदे जानकर रोज करेंगे सेवन