अमर उजाला
Fri, 6 June 2025
अच्छी सेहत के लिए ऐसे आहार का सेवन करें जो विटामिन्स-पोषक तत्वों से भरपूर हों।
विटामिन-ई हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। यह त्वचा, बाल, हृदय, आंखों और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी है।
विटामिन-ई की कमी से त्वचा की समस्याएं, बाल झड़ने, इम्युनिटी में कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
कैप्सूल्स की जगह विटामिन-ई की पूर्ति के लिए पौष्टिक चीजों का सेवन किया जाना चाहिए।
बादाम और अखरोट विटामिन-ई का बेहतरीन स्रोत हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद हैं।
सूरजमुखी के बीज से भी आप विटामिन-ई से भरपूर होते हैं। इससे आपको कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियों और एवोकाडो जैसे फलों का सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
विटामिन-ई युक्त खाद्य पदार्थों के साथ हेल्दी फैट जैसे ऑलिव ऑयल का भी सेवन करें, ताकि इसका अवशोषण बेहतर हो सके।
आंखों से कितनी दूरी पर होना चाहिए आपका मॉनीटर स्क्रीन?