अमर उजाला
Sat, 10 May 2025
विटामिन-ई एक जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है।
इसकी कमी से महिलाओं में कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
विटामिन-ई की कमी से त्वचा बेजान-रूखी और उम्र से पहले बूढ़ी दिखने लगती है।
ये विटामिन बालों की जड़ों को पोषण देता है, इसकी कमी से बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
विटामिन-ई प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है, इसकी कमी से गर्भधारण में दिक्कत आ सकती है।
विटामिन-ई की कमी से प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है।
रेटिना हेल्थ के लिए भी विटामिन-ई जरूरी है, इसकी कमी से आंखों में जलन, धुंधलापन बढ़ जाता है।
किडनी को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?