किस विटामिन की कमी से मुंह में छाले पड़ते हैं?

अमर उजाला

Thu, 12 February 2026

Image Credit : Freepik.com

अक्सर ये देखने को मिलता है कि बहुत से लोग मुंह से छाले से परेशान रहते हैं। यह शरीर में पोषक तत्वों की कमी का एक बड़ा संकेत भी हैं। 

Image Credit : Freepik.com

मुख्य रूप से विटामिन B-कॉम्प्लेक्स की कमी को छालों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है।

Image Credit : Freepik.com

विटामिन B12

इसकी कमी से होने वाले छाले काफी कष्टदायक होते हैं। B12 नसों और लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी अक्सर शाकाहारी लोगों में देखी जाती है।
Image Credit : Freepik.com

विटामिन B9

फोलिक एसिड कोशिकाओं की मरम्मत और नए टिश्यू के निर्माण में मदद करता है। इसकी कमी होने पर मसूड़ों और जीभ पर छाले पड़ने लगते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

विटामिन B2 और B3 

इन विटामिन्स की कमी से मुंह के कोनों का फटना और जीभ पर सूजन के साथ छाले हो सकते हैं।
Image Credit : Freepik

आयरन और जिंक

विटामिन के अलावा, आयरन और जिंक जैसे खनिजों की कमी भी मुंह की त्वचा को संवेदनशील बना देती है, जिससे छाले जल्दी होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock Images

रोज 10 हजार कदम चलने का टारगेट क्यों जरूरी?

Adobe stock
Read Now