अमर उजाला
Thu, 14 November 2024
शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखने के लिए हमें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है, विटामिन-ई उनमें से एक है।
एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे त्वचा स्वस्थ बनी रहती है।
यही कारण है कि विटामिन-ई की कमी होने से त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां आ सकती हैं।
विटामिन-ई की कमी से बालों के झड़ने और असमय सफेद होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
विटामिन-ई प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसका त्वचा पर असर हो सकता है।
विटामिन-ई मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से आपको बुढ़ापे जैसी याददाश्त की समस्या हो सकती है।
विटामिन-ई की कमी को दूर करने के लिए बादाम, मूंगफली, पालक, ब्रोकली और सुरजमुखी के सीड्स खा सकते हैं।
World Diabetes Day 2024: डायबिटीज में कौन-कौन से फल खा सकते हैं?