अमर उजाला
Mon, 19 May 2025
विटामिन-डी हमारी सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए ये बहुत जरूरी है।
हालांकि सिर्फ हड्डियों की मजबूती के लिए ही नहीं, विटामिन-डी के और भी कई सारे लाभ हो सकते हैं।
विटामिन-डी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करता है। स्ट्रेस-डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में भी सहायक है।
इंसुलिन के प्रभाव को बेहतर बनाकर टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी इसके लाभ हैं।
ये विटामिन शरीर में सूजन को नियंत्रित करने में भी लाभकारी है, जो कई बीमारियों की जड़ है।
खुजली कम करने के लिए बेहद कारगर होते हैं ये घरेलू उपाय