अमर उजाला
Thu, 10 April 2025
खान-पान को ठीक रखकर आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। विटामिन-सी की हमें नियमित जरूरत होती है।
बार-बार सर्दी-जुकाम होना कमजोर इम्युनिटी का संकेत है। विटामिन-सी से इसमें राहत पाया जा सकता है।
यदि आपका घाव धीरे-धीरे भरता है, जल्दी ठीक नहीं होता तो ये भी विटामिन-सी की कमी का लक्षण है।
ब्रश करते वक्त खून आना या मसूड़े फूल जाना विटामिन-सी की कमी का आम संकेत है।
सूखी-रूखी और बेजान त्वचा की समस्या रहती है तो भी विटामिन-सी वाली चीजें खाएं।
आंखों में जलन या धुंधला दिखता है? एंटीऑक्सीडेंट के रूप में विटामिन-सी आंखों की सेहत के लिए जरूरी है।
नींबू-संतरे और अधिकतर खट्टे फलों में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
डिप्रेशन के रोगियों में सबसे पहले दिखते हैं ये लक्षण