अमर उजाला
Tue, 20 February 2024
विटामिन-सी को शरीर की मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी माना जाता है।
पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ खट्टे फल ही नहीं, कई अन्य चीजों से भी इस विटामिन की पूर्ति की जा सकती है।
विटामिन-सी के लिए संतरे और नींबू का सेवन काफी चर्चित रहा है।
ब्रोकली से भी उतनी ही मात्रा में विटामिन सी प्राप्त हो सकता है जितना संतरे से।
ब्रोकली को अगर हम अपने आहार का हिस्सा बना लेते हैं तो इसके कई और भी स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।
एक कप ब्रोकली में एक संतरे जितना विटामिन-सी होता है। ये शरीर को संक्रामक रोगों से बचाने में भी आपके लिए लाभकारी है।
विटामिन-सी के साथ ब्रोकली में कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, जिंक, थियामिन जैसे तत्व भी पाए जाते हैं।
ये चीजें खाते हैं? हो न जाए फैटी लिवर की समस्या