Vitamin-c: जानिए इसे जुडे़े मिथ्स और फैक्ट्स विटामिन-सी के सेवन को लेकर कई मिथ्स फैले हुए हैं, जिसे हम में से ज्यादातर लोग सही मानते हैं। विटामिन-सी इम्युनिटी को बढ़ाकर कोविड से बचाने या तेज रिकवरी पाने में मददगार है, लेकिन यह संक्रमण का इलाज नहीं है। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी जरूरी है, पर इसके अलावा विटामिन-डी, आयरन, कैल्शियम का भी सेवन अवश्य करें। खट्टे फलों को विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, पर ब्रोकली, आलू, स्ट्रॉबेरी आदि में भी इसकी अच्छी मात्रा पाई जाती है। रोजाना बहुत अधिक मात्रा में विटामिन-सी का सेवन लिवर-किडनी की बीमारी या गठिया का भी कारण बन सकती है। हेल्थ।