अमर उजाला
Thu, 18 September 2025
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलते ही वायरल बुखार तेजी से फैलने लगा है।
दिल्ली-एनसीआर के लगभग 69% घरों में अभी एक या उससे अधिक लोग फ्लू-वायरल बुखार के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं।
डॉक्टर इस वायरल बुखार के लिए H3N2 वायरस को जिम्मेदार मान रहे हैं, जो फ्लू का ही एक रूप है।
इससे बचाव के लिए कुछ सावधानियां बहुत जरूरी है। सबसे जरूरी है बाहर जाते समय मास्क का उपयोग करें।
बाहर से आने के बाद और खाने से पहले हाथ धोना भी जरूरी है। हाथों के माध्यम से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।
इन दिनों में साफ और उबला हुआ पानी ही पिएं, इससे पेट और गले के संक्रमण से बचेंगे।
इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करें। इसके लिए ताजे फल, हरी सब्जियां और विटामिन-सी वाली चीजें खाएं।
अगर तेज बुखार, शरीर दर्द या खांसी-जुकाम ठीक नहीं हो रही तो डॉक्टर से संपर्क करें।
ये 6 चीजें बढ़ा देती हैं ब्रेन स्ट्रोक का खतरा