अमर उजाला
Thu, 1 May 2025
यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) की समस्या महिलाओं में काफी आम है। कुछ मामलों में ये खतरनाक भी हो सकती है।
कैसे जानें कहीं आप भी तो इसका शिकार नहीं हो गए हैं? आइए जानते हैं इसकी क्या पहचान है।
पेशाब करते समय जलन या दर्द होना यूटीआई का सबसे आम लक्षण है।
कभी-कभी यूटीआई के कारण पेशाब में हल्का खून भी आ सकता है।
यूटीआई के कारण पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया में दर्द या भारीपन बना रह सकता है।
डायबिटीज, कमजोर इम्युनिटी वालों में यूटीआई की दिक्कत अधिक देखी जाती है।
ये संकेत बताते हैं खराब हो रही है आपकी मेंटल हेल्थ