अमर उजाला
Thu, 6 March 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो आज से ही रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत बना लीजिए।
हल्दी दूध एक चमत्कारी औषधि है। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन शरीर को कई प्रकार के लाभ प्रदान करता है।
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
हल्दी दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन और अमीनो एसिड अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं।
दूध में कैल्शियम और विटामिन-डी होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों के दर्द को कम करते हैं।
हल्दी दूध प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक है, जो शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर त्वचा की रंगत सुधारता है।
पहलवानों जैसी बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं?