अमर उजाला
Tue, 1 July 2025
अच्छी सेहत चाहते हैं तो आज से ही रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत बना लीजिए।
आयुर्वेदिक परंपरा के साथ मेडिकल साइंस ने भी इसे कई प्रकार से लाभकारी बताया है।
तमाम पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण हल्दी वाले दूध के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
हल्दी वाला दूध शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इससे त्वचा भी साफ और चमकदार होती है।
हल्दी दूध पीने से शरीर और मस्तिष्क को शांति मिलती है। इससे नींद में सुधार होता है।
जोड़ों और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी ये लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
हल्दी वाला दूध कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।
फास्टिंग शुगर का क्या मतलब है?