सिरदर्द के लिए पेनकिलर के बजाय अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
अमर उजाला
Wed, 12 November 2025
Image Credit : Freepik.com
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सिरदर्द एक आम समस्या है, और अक्सर लोग तुरंत राहत के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हालांकि बार-बार पेनकिलर लेना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। पेनकिलर के बजाय, आप कई प्रभावी घरेलू नुस्खों को अपनाकर सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
पानी पीएं
सबसे सरल और प्रभावी उपाय है पानी पीना। डिहाइड्रेशन अक्सर सिरदर्द का एक प्रमुख कारण होता है, इसलिए तुरंत एक या दो गिलास पानी पिएं।
Image Credit : Freepik.com
सिर का मालिश करें
दूसरा उपाय है पुदीने या लैवेंडर के तेल से मालिश करें। लैवेंडर का तेल तनाव कम करने में मदद करता है, जबकि पुदीने का तेल माथे और कनपटियों पर लगाने से ठंडक मिलती है।
Image Credit : Freepik.com
अदरक की चाय पीएं
आप अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन-रोधी) गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।
Image Credit : adobe
आराम करें
डिजिटल गैजेट से दूर रहते हुए शांत वातावरण में कुछ देर आराम करना भी बहुत प्रभावी साबित होता है।