अमर उजाला
Sat, 22 March 2025
दांत में दर्द होना एक सामान्य समस्या है। दांत में दर्द के कई कारण हो सकते हैं।
अगर आप भी दांत के दर्द से परेशान हैं तो इसके लिए कुछ उपाय कर सकते हैं।
दांत दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए दर्द वाले हिस्से पर लौंग का तेल लगाने से आराम मिलता है।
लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दर्द और सूजन को कम करते हैं।
गर्म पानी और नमक का कुल्ला करने से संक्रमण कम होता है और इससे भी दर्द में आराम मिल सकता है।
दांत का दर्द चोट या मसूड़ों में सूजन के कारण हो तो ठंडी सिकाई या आइसपैक से दर्द कम हो सकता है।
अगर दर्द लगातार बना हुआ है, मसूड़ों में सूजन है या बुखार आ रहा है, तो तुरंत दंत रोग विशेषज्ञ से मिलें।
रोज एक अनार खाते हैं तो क्या लाभ होगा?