वजन कम करने के लिए आहार से जुड़े इन बातों का रखें विशेष ध्यान

अमर उजाला

Sun, 29 June 2025

Image Credit : Freepik.com

वजन कम करना केवल कैलोरी कम करने का खेल नहीं है, बल्कि यह एक संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रक्रिया है। आहार में सही बदलाव वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

Image Credit : Freepik.com

यदि आप स्वस्थ तरीके से वजन कम करना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं वजन कम करने के लिए आहार से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

Image Credit : Freepik.com

वजन कम करने के लिए भोजन में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट को शामिल करें। हरी सब्जियां, साबुत अनाज, दाल, नट्स और लीन प्रोटीन जैसे अंडे, मछली खाएं। 

Image Credit : Freepik.com

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे ओट्स और चिया सीड्स, भूख को नियंत्रित करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। प्रोसेस्ड फूड, चीनी युक्त पेय और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें, क्योंकि ये कैलोरी बढ़ाते हैं।

Image Credit : Freepik.com

वजन कम करने के लिए कैलोरी डेफिसिट जरूरी है, यानी आप जितनी कैलोरी लेते हैं, उससे ज्यादा बर्न करें, नहीं तो तेजी से वजन बढ़ने लगेगा।

Image Credit : Freepik.com

अनियमित खानपान मेटाबॉलिज्म को धीमा करता है। सुबह पौष्टिक नाश्ता, जैसे ओट्स या अंडे, खाएं। दिन में 4-5 छोटे भोजन लें और रात का खाना हल्का रखें। खाने का समय निश्चित करें और रात को सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन करें।

Image Credit : Freepik.com

नींबू या संतरे? विटामिन सी के लिए क्या खाएं

Freeepik.com
Read Now