किडनी को हेल्दी रखने के लिए इन आदतों को दिनचर्या में करें शामिल

अमर उजाला

Fri, 27 June 2025

Image Credit : Freepik.com

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को छानने, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और शरीर में पानी व इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने का काम करती है। 

Image Credit : Adobe stock

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में।

Image Credit : Freepik

पर्याप्त पानी पिएं

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन सबसे जरूरी है। रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने से विषाक्त पदार्थ और अतिरिक्त नमक शरीर से बाहर निकलते हैं। यह किडनी स्टोन के जोखिम को भी कम करता है। 
Image Credit : Freepik.com

संतुलित आहार अपनाएं

कम नमक और कम चीनी वाला आहार किडनी के लिए लाभकारी है। ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसे खाद्य पदार्थ खाएं।
Image Credit : Freepik.com

नियमित व्यायाम

रोजाना 30 मिनट का व्यायाम, जैसे पैदल चलना, योग या साइकिलिंग, रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित करता है, जो किडनी रोगों के प्रमुख कारण हैं। व्यायाम से रक्त संचार बेहतर होता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com

धूम्रपान और शराब से बचें

धूम्रपान और अत्यधिक शराब किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। ये रक्त वाहिकाओं को कमजोर करते हैं और किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित करते हैं। इसलिए धूम्रपान और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।

 
Image Credit : Freepik.com

इन वजहों से बढ़ सकता है गॉलब्लैडर स्टोन का खतरा

Freepik.com
Read Now