दिनचर्या की इन गलत आदतों से बढ़ता है कमर का दर्द

अमर उजाला

Fri, 8 August 2025

Image Credit : Freepik.com

कमर का दर्द एक ऐसी समस्या है जो आजकल उम्रदराज लोगों के साथ-साथ युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। 

Image Credit : Freepik.com

कई बार इसका मुख्य कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें ही होती हैं, जिन पर हम अक्सर ध्यान नहीं देते। 

Image Credit : Freepik.com

आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही गलत आदतों के बारे में, जिनकी वजह से कमर दर्द की समस्या बढ़ जाती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

गलत पोस्चर

लंबे समय तक बैठकर काम करते समय या खड़े रहते समय गलत पोस्चर सबसे बड़ा कारण है। हमेशा पीठ सीधी रखकर बैठें और काम करते समय पैरों को जमीन पर सीधा रखें।
Image Credit : Adobe

भारी सामान उठाने का गलत तरीका

अगर आप कोई भारी सामान उठाते हैं तो उसे गलत तरीके से उठाना कमर दर्द का तुरंत कारण बन सकता है। सामान उठाते समय कभी भी अपनी कमर को झुकाकर न उठाएं, बल्कि घुटनों को मोड़कर बैठें और सीधे खड़े होकर सामान उठाएं।
Image Credit : Freepik

शारीरिक गतिविधि की कमी

कमर दर्द का एक और प्रमुख कारण है शारीरिक गतिविधि की कमी। रोज हल्के व्यायाम, योग या स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
Image Credit : Freepik

मोबाइल का अधिक इस्तेमाल

आजकल मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल भी कमर और गर्दन के दर्द का कारण बन रहा है। फोन का इस्तेमाल करते समय उसे आंखों के स्तर पर रखने की कोशिश करें और हर 15-20 मिनट में गर्दन को स्ट्रेच करें।
Image Credit : Freepik.com

शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मिलते हैं ये संकेत

Adobe Stock
Read Now