दिनचर्या की ये गलत आदतें बढ़ा सकती हैं कब्ज की समस्या

अमर उजाला

Thu, 17 July 2025

Image Credit : Freepik.com

कब्ज एक ऐसी आम समस्या है जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यह सिर्फ पेट खराब होने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पेट में दर्द, भारीपन, भूख न लगना और चिड़चिड़ापन जैसी कई और दिक्कतें भी हो सकती हैं।
 

Image Credit : Adobe stock

कई बार लोग सोचते हैं कि कब्ज सिर्फ खान-पान की वजह से होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि हमारी रोजमर्रा की कुछ गलत आदतें भी इस समस्या को बढ़ा सकती हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

Image Credit : Freepik.com

पानी कम पीना

पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, खासकर पाचन के लिए। शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने से पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, जिससे भोजन को आगे बढ़ने में दिक्कत होती है।
Image Credit : Freepik.com

फाइबर का कम सेवन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर प्रोसेस्ड और फास्ट फूड खाते हैं, जिनमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है। फाइबर की कमी से आंतों में भोजन धीमी गति से आगे बढ़ता है, जिससे मल सख्त हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com

शारीरिक गतिविधि की कमी

हमारी सुस्त जीवनशैली भी कब्ज का एक बड़ा कारण बन सकती है। नियमित शारीरिक गतिविधि (जैसे चलना, दौड़ना या योग करना) हमारी आंतों की मांसपेशियों को सक्रिय रखती है।
Image Credit : Freepik.com

मल त्याग की इच्छा को रोकना

कई बार लोग काम में व्यस्त होने या सार्वजनिक जगहों पर मल त्याग की इच्छा को रोकते हैं। यह आदत पाचन तंत्र के लिए बहुत नुकसानदायक है। इसलिए जब भी शरीर संकेत दे, तुरंत मल त्याग करने जाना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com

जरूरत से ज्यादा नमक खाने से क्या होता है?

Adobestock
Read Now