गर्मियों में बढ़ता तापमान और लू शरीर के लिए कई स्वास्थ्य समस्याएं ला सकती हैं, इनसे बचने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है
Image Credit : Freepik
ऐसे में बहुत से लोग कुछ ऐसे पेय पीते हैं, जो गर्मी में राहत देने वाले लगते हैं, वास्तव में डिहाइड्रेशन का कारण बन सकते हैं?
Image Credit : Freepik.com
हीट स्ट्रोक और अन्य समस्याओं से बचने के लिए कुछ चीजों से दूरी बनाना जरूरी है। आइए, जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में जो डिहाइड्रेशन को बढ़ावा देती हैं।
Image Credit : Freepik
एनर्जी ड्रिंक्स से सावधान
एनर्जी ड्रिंक्स को अक्सर तुरंत ऊर्जा देने वाला माना जाता है, लेकिन ये सेहत के लिए हानिकारक हैं। इनमें कैफीन और चीनी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है
Image Credit : Adobe stock
कोल्ड ड्रिंक्स के नुकसान
कोल्ड ड्रिंक्स गर्मी में ठंडक देने वाले लगते हैं, लेकिन इनमें चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और आर्टिफियस टेस्ट (फ्लेवर) होती है। ये पेय पदार्थ न केवल डिहाइड्रेशन को बढ़ाते हैं, बल्कि वजन बढ़ने और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं
Image Credit : freepik.com
कॉफी से दूरी
गर्मियों में ज्यादा कॉफी पीना भी नुकसानदायक हो सकता है। इसे मूत्रवर्धक माना जाता है जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा हो सकता है।