रातभर भूखे रहने के बाद हमारा पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील होता है, और गलत चीजों का सेवन करने से दिन भर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit : Freepik.com
सुबह खाली पेट कुछ भी खाने से पहले बहुत सावधानी बरतनी चाहिए।
Image Credit : Adobe stock
यही वजह है कि विशेषज्ञ सुबह खाली पेट कुछ खास चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं।
Image Credit : Instagram
मसालेदार और तैलीय भोजन
सबसे पहले मसालेदार और तैलीय भोजन का सेवन खाली पेट करने से बचें। ये चीजें पेट में एसिडिटी, गैस और जलन पैदा कर सकती हैं। सुबह-सुबह तेल और मसाले शरीर पर भारी पड़ते हैं, जिससे पूरे दिन अपच और बेचैनी महसूस हो सकती है।
Image Credit : Freepik
खट्टे फलों का अधिक सेवन
दूसरा खट्टे फलों का अधिक सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, खासकर अगर आपको एसिडिटी की समस्या है। नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे सीने में जलन और पेट दर्द हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
प्रोसेस्ड फूड
पैकेटबंद जूस, कुकीज और अन्य प्रोसेस्ड स्नैक्स में शुगर और प्रिजर्वेटिव की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इन्हें खाली पेट खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जिससे इंसुलिन का स्तर असंतुलित हो जाता है।