सुबह खाली पेट इन चीजों से करना चाहिए परहेज

अमर उजाला

Wed, 20 August 2025

Image Credit : Freepik.com

रातभर भूखे रहने के बाद हमारा पाचन तंत्र बहुत संवेदनशील होता है, और गलत चीजों का सेवन करने से दिन भर पेट में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

सुबह खाली पेट कुछ भी खाने से पहले बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। 

Image Credit : Adobe stock

यही वजह है कि विशेषज्ञ सुबह खाली पेट कुछ खास चीजों से परहेज करने की सलाह देते हैं।

Image Credit : Instagram

मसालेदार और तैलीय भोजन

सबसे पहले मसालेदार और तैलीय भोजन का सेवन खाली पेट करने से बचें। ये चीजें पेट में एसिडिटी, गैस और जलन पैदा कर सकती हैं। सुबह-सुबह तेल और मसाले शरीर पर भारी पड़ते हैं, जिससे पूरे दिन अपच और बेचैनी महसूस हो सकती है।
Image Credit : Freepik

खट्टे फलों का अधिक सेवन

दूसरा खट्टे फलों का अधिक सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए, खासकर अगर आपको एसिडिटी की समस्या है। नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल पेट में एसिड के उत्पादन को बढ़ाते हैं, जिससे सीने में जलन और पेट दर्द हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com

प्रोसेस्ड फूड

पैकेटबंद जूस, कुकीज और अन्य प्रोसेस्ड स्नैक्स में शुगर और प्रिजर्वेटिव की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इन्हें खाली पेट खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, जिससे इंसुलिन का स्तर असंतुलित हो जाता है।
 
Image Credit : Freepik.com

रोज सुबह पपीता खाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे

freepik
Read Now