पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाती हैं ये चीजें

अमर उजाला

Tue, 13 May 2025

Image Credit : Freepik.com

पेट फूलना, जिसे ब्लोटिंग भी कहा जाता है, गर्मी के दिनों में एक आम समस्या बन जाता है
 

Image Credit : Freepik.com

इस समस्या से बचने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल कर सकते हैं

Image Credit : Freepik.com

प्रोबायोटिक युक्त फूड प्रोडक्ट

दही जैसे प्रोबायोटिक से भरपूर फूड प्रोडक्ट आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो पेट फूलने की समस्या को कम करते हैं। रोजाना एक कटोरी ताजा दही खाने से आंतों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है
Image Credit : Adobe stock

संतरा

संतरे फाइबर और और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत हैं। ये नियमित पेट को साफ रखने में मदद करता है और पेट फूलने की समस्या को कम करता है
Image Credit : Freepik.com

पपीता

अध्ययनों के अनुसार, पपीता पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में प्रभावी है। रोज सुबह पपीता खाने से पेट फूलने की समस्या नहीं होती है
Image Credit : freepik

अनानास

अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट फूलने की समस्या से बचाता है। ताजा अनानास के टुकड़े खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है

 
Image Credit : Freepik.com

ठंडा पानी पीना चाहिए या नहीं?

Freepik.com
Read Now