आयरन की कमी को दूर करती हैं आपकी रसोई मौजूद ये चीजें
अमर उजाला
Mon, 14 July 2025
Image Credit : Adobe Stock
आयरन की कमी, जिसे एनीमिया भी कहा जाता है, थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी समस्याओं का कारण बनती है। शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए आयरन आवश्यक है।
Image Credit : Freepik.com
अच्छी बात यह है कि आपकी रसोई में मौजूद कई चीजें इस कमी को दूर करने में मदद कर सकती हैं।
Image Credit : freepik.com
पालक
पालक एक सस्ता और आयरन से भरपूर स्रोत है। इसमें आयरन के साथ-साथ विटामिन सी भी होता है, जो आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com
चुकंदर
चुकंदर भी आयरन और फोलिक एसिड का अच्छा स्रोत है। इसे सलाद, जूस या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है।
Image Credit : Freepik.com
दालें
दालें, जैसे मसूर, चना और राजमा, आयरन का पौष्टिक स्रोत हैं। इन्हें नियमित रूप से भोजन में शामिल करें।
Image Credit : Adobe Stock
गुड़
गुड़ भी आयरन से भरपूर होता है और इसे चीनी की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है।
Image Credit : Adobe stock
गुर्दे के पथरी से बचने के लिए इन चीजों से करें परहेज