बैड कॉलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करती हैं ये चीजें

अमर उजाला

Sun, 28 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

बैड कोलेस्ट्रॉल, जिसे LDL (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) भी कहते हैं, हमारी धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा कर देता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

इसे नियंत्रित करने में सही खान-पान की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।
 

Image Credit : Freepik.com

आपकी रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल कर आप बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को प्राकृतिक रूप से कम कर सकते हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

लहसुन

कच्चा लहसुन खाना कोलेस्ट्रॉल कम करने का एक बेहतरीन उपाय है। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को साफ रखने में मदद करता है।

 
Image Credit : इंस्टाग्राम

ओट्स और दालें

जई (ओट्स), जौ और दालों में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह फाइबर पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से चिपककर उसे शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।

 
Image Credit : Adobe Stock

नट्स

बादाम और अखरोट जैसे मेवे मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाने में प्रभावी हैं।

 
Image Credit : Adobe Stock

अलसी के बीज

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी के बीज भी LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बेहद कारगर माने जाते हैं।

 
Image Credit : Freepik

कमर के दर्द के लिए 'रामबाण' होते हैं ये घरेलू नुस्खे

Freepik.com
Read Now