हमारे गले में तितली के आकार की एक छोटी सी ग्रंथि होती है जिसे थायराइड कहते हैं। यह ग्रंथि थायराइड हार्मोन बनाती है, जो हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाती है।
Image Credit : Freepik.com
ये हार्मोन शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करते हैं, जैसे हृदय गति, शरीर का तापमान और एनर्जी लेवल। जब यह ग्रंथि जरूरत से ज्यादा हार्मोन बनाने लगती है, तो इस स्थिति को हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं।
Image Credit : Freepik.com
इसे आम भाषा में 'थायराइड का बढ़ना' भी कहा जाता है। शरीर में थायराइड बढ़ने पर ये लक्षण दिखते हैं-
Image Credit : Freepik
अचानक वजन कम होना
जब थायराइड हार्मोन का उत्पादन बढ़ जाता है, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म बहुत तेज हो जाता है, जिससे आपकी भूख बढ़ने लगती है और अचानक से वजन कम होने लगता है।
Image Credit : Freepik.com
घबराहट और बेचैनी होना
दिल की धड़कन सामान्य से ज्यादा तेज या अनियमित महसूस होती है, जिसे घबराहट भी कहते हैं। ऐसी स्थिति में आप बहुत ज्यादा बेचैन, चिंतित या छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
अधिक पसीना आना
आपको सामान्य से ज्यादा पसीना आ सकता है और गर्मी ज्यादा लगने लगती है, भले ही मौसम ठंडा हो। साथ ही हाथों में हल्का या कभी-कभी ज्यादा कंपन महसूस हो सकता है।