विटामिन डी की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण

अमर उजाला

Tue, 2 September 2025

Image Credit : Freepik.com

विटामिन डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, क्योंकि सूरज की रोशनी इसका सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

यह हमारे शरीर के लिए एक बहुत ही जरूरी पोषक तत्व है, जो कैल्शियम को अवशोषित करने में भी मदद करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। आइए इसी के बारे में जानते हैं।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हड्डियों और जोड़ों में दर्द

विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे उनमें और जोड़ों में दर्द होने लगता है।

 
Image Credit : Freepik.com

लगातार थकान

पर्याप्त धूप न मिलने या विटामिन डी की कमी से शरीर में ऊर्जा कम हो सकती है और आप लगातार थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

बार-बार बीमार पड़ना

विटामिन डी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसकी कमी से आप बार-बार सर्दी, जुकाम या अन्य संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

मांसपेशियों में कमजोरी

विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में भी दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

इन 7 कारणों से आपके लिए जरूरी है विटामिन-ई

freepik.com
Read Now