विटामिन डी कमी से शरीर में दिखते है ये लक्षण

अमर उजाला

Wed, 20 August 2025

Image Credit : Freepik.com

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा प्रणाली और मांसपेशियों के सही कामकाज के लिए आवश्यक है।

Image Credit : freepik.com

सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है, लेकिन आजकल की जीवनशैली में लोग धूप में कम समय बिताते हैं, जिससे इसकी कमी एक आम समस्या बन गई है। 

Image Credit : Adobe

विटामिन डी की कमी के लक्षण अक्सर हल्के होते हैं, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आइए इस विटामिन के कमी के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

Image Credit : Freepik.com

थकान और कमजोरी

विटामिन डी की कमी से शरीर में ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है, जिससे आप बिना किसी कारण के लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द

विटामिन डी शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी हैं। मांसपेशियों में कमजोरी और ऐंठन भी एक सामान्य लक्षण है।
Image Credit : Freepik.com

बार-बार बीमार पड़ना

विटामिन डी हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर आप आसानी से संक्रमण और बीमारियों, जैसे सर्दी-जुकाम, का शिकार हो सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com

बालों का झड़ना

कुछ मामलों में विटामिन डी की कमी बाल भी झड़ने लगते हैं। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

 
Image Credit : Adobe stock

शरीर में खून बढ़ाने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

Freepik.com
Read Now