विटामिन बी-12 की कमी से शरीर में दिखते हैं ये लक्षण विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी विटामिन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो कई लक्षण सामने आ सकते हैं। जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। अगर आप पूरा आराम करने के बाद भी थके रहते हैं और कमजोरी महसूस करते हैं, तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हो। हाथों, पैरों या उंगलियों में अजीब सा सुन्नपन, चुभन या 'पिन और नीडल्स' जैसा एहसास होना, विटामिन बी-12 की कमी का सबसे प्रमुख लक्षण है। आपकी त्वचा का रंग सामान्य से अधिक पीला या हल्का पीलिया जैसा दिखना, विटामिन बी-12 की कमी का संकेत हो सकता है। चीजें भूलने लगना, बातों को याद रखने में मुश्किल होना, या सोचने-समझने में थोड़ी उलझन महसूस होना भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण है। Health Tips