विटामिन डी की कमी से दिखते हैं ये लक्षण विटामिन डी जिसे अक्सर 'सनशाइन विटामिन' कहा जाता है, की कमी आजकल एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। यह विटामिन हड्डियों को मजबूत बनाने, कैल्शियम को अवशोषित करने और हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को ठीक रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब शरीर में इसकी कमी होती है, तो कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर अनदेखा कर देते हैं- पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में हमेशा थकान बनी रहती है। ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। विटामिन डी की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे जोड़ों, कमर और मांसपेशियों में असहनीय दर्द बना रहता है। इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण व्यक्ति को सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसे संक्रमण जल्दी-जल्दी होते हैं। गंभीर मामलों में, विटामिन डी की कमी असामान्य रूप से बालों के झड़ने का कारण भी बन सकती है। Health Tips